जोमैटो-स्वीगी से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा
नई दिल्ली में, जोमैटो और स्वीगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की है। जोमैटो ने 20 प्रतिशत बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया है, जबकि स्वीगी ने इसे 15 रुपये कर दिया है। यह बदलाव ग्राहकों को अधिक खर्च करने...

टीसी --------------------- नई दिल्ली, एजेंसी : जोमैटो ओर स्वीगी से अब खाना ऑर्डर करना पहले से मंहगा पड़ेगा। दोनों कंपनियों ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। स्वीगी ने तीन हफ्तों में तीसरी बार अपनी प्लेटफॉर्म फीस में परिवर्तन किया है। फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी सेवाओं के लिए प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत बढ़ा दी है। अब प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर 12 रुपये वसूलेगी, जो पहले 10 रुपये थी। वहीं, स्वीगी ने तीन सप्ताह में तीसरी बार प्लेटफॉर्म फीस में परिवर्तन किया है। अब ग्राहकों को 12 की बजाय 15 रुपये देने होंगे।
15 अगस्त को स्वीगी ने फीस 14 रुपये तक बढ़ाई थी, लेकिन बाद में इसे 12 रुपये कर दिया था। अब दोबारा कंपनी ने इसे 15 रुपये कर दिया है। यह फीस डिलीवरी चार्ज, जीएसटी और रेस्टोरेंट फीस के अलावा अलग से वसूली जाती है। दोनों कंपनियों को करोड़ों का फायदा एक रिपोर्ट के अनुसार, जोमैटो देशभर में रोजाना करीब 23 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। यानी, 12 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस से अब कंपनी रोजाना करीब तीन करोड़ रुपये कमाएगी, जो 10 रुपये के हिसाब से पहले करीब 2.5 करोड़ रुपये होता था। जोमैटो अपने ग्राहकों से प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के अलावा डिलीवरी चार्ज भी वसूलता है। वहीं, स्वीगी प्रतिदिन लगभग 20 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। 12 रुपये प्लेटफॉर्म फीस से पहले 2.4 करोड़ रुपये प्रतिदिन आय होती थी, जो अब बढ़कर तीन करोड़ रुपये प्रतिदिन हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




