
जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर्स को एनपीएस से जोड़ा
जोमैटो और एचडीएफसी पेंशन ने फूड डिलीवरी प्लेटफार्म के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए एनपीएस प्लेटफॉर्म वर्कर्स मॉडल पेश किया। 30,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स ने 72 घंटों के भीतर अपने पीआरएएन तैयार कर लिए...
डीसी.. -30 हजार कर्मियों ने पीआरएएन तैयार किए नई दिल्ली, एजेंसी। जोमैटो और एचडीएफसी पेंशन ने फूड डिलीवरी प्लेटफार्म के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए 'एनपीएस प्लेटफॉर्म वर्कर्स मॉडल' पेश करने के लिए सहयोग किया है, ताकि उन्हें औपचारिक सेवानिवृत्ति लाभों तक पहुंच प्रदान की जा सके। कंपनी ने एक बयान में कहा, जोमैटो से जुड़े 30,000 से ज़्यादा डिलीवरी पार्टनर्स ने इस एकीकरण के 72 घंटों के भीतर अपने पीआरएएन (स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या) पहले ही जनरेट कर लिए हैं और प्लेटफार्म 2025 के अंत तक एक लाख से ज़्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को उनके एनपीएस सेवानिवृत्ति खाते प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मॉडल का औपचारिक शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अक्तूबर को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में किया। जोमैटो एक गिग-फर्स्ट मॉडल पर काम करता है, जिससे वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही तक औसतन 5,09,000 स्वतंत्र मासिक सक्रिय डिलीवरी पार्टनर्स संबद्ध थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




