जम्मू-कश्मीर: आतंकी लिंक मामले में दो सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े होने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। यह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी संस्थानों से आतंकवाद को खत्म करना है।

- आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े होने के आरोप जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े होने का आरोप था।उन्होंने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी संस्थानों से आतंकवादी तत्वों को पूरी तरह खत्म करना है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक सरकारी तंत्र से आतंकवाद रूपी कैंसर का खात्मा नहीं कर दिया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


