Yuvraj Singh Advocates Golf for Cricket Stars to Enhance Performance खेल : गुरु युवराज की गिल और अभिषेक को गोल्फ में हाथ आजमाने की सलाह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYuvraj Singh Advocates Golf for Cricket Stars to Enhance Performance

खेल : गुरु युवराज की गिल और अभिषेक को गोल्फ में हाथ आजमाने की सलाह

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दो बार के विश्व कप विजेता टीम के हीरो गुरु युवराज की गिल और अभिषेक को गोल्फ में हाथ आजमाने की सलाह

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 4 Sep 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
खेल : गुरु युवराज की गिल और अभिषेक को गोल्फ में हाथ आजमाने की सलाह

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दो बार के विश्व कप विजेता टीम के हीरो युवराज सिंह का कहना है कि अगर वह क्रिकेट के साथ गोल्फ भी खेलते तो वह और ज्यादा रन बना सकते थे। उन्होंने अपने दोनों शिष्यों भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमान गिल और टी-20 के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी गोल्फ में हाथ आजमाने की सलाह दी है। युवराज ने गुरुवार को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) टूर कार्यक्रम के लांच के दौरान एक सवाल के जबाव में कहा, मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए कहा है और मैं उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। वक्त निकालना मुश्किल है पर मुझे लगता है कि आईपीएल के दौरान वे समय निकाल सकते हैं।

यह उन पर निर्भर करता है। वे खेल के सुपरस्टार हैं। उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें बेहतर बनने में क्या मदद करेगा। अगर गोल्फ कुछ कर सकता है तो उन्हें यह तय करना होगा। लेकिन मैं सभी खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। मुझे लगता है कि यह तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है और यह दिमाग के लिए बहुत अच्छा है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट करियर पर गोल्फ के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा था कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तब उन्होंने गोल्फ खेला होता तो वे दो हजार अतिरिक्त रन बना सकते थे। युवराज ने गुरुवार को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) टूर कार्यक्रम के लांच के दौरान कहा, मैं कपिल पाजी से सहमत हूं। उन्होंने 2000 कहा था पर मैं 3000 और रन बना सकता था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियम बदल गए हैं। आपको दूसरा मौका नहीं मिलता। गोल्फ में आप एक खराब शॉट खेलते हैं, फिर भी आप एक अच्छा शॉट मारकर वापसी कर सकते हैं। 43 वर्षीय युवराज आईजीपीएल के सह मालिक और ब्रांड दूत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।