Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYuvraj Sandhu Leads Mysuru Open Golf with Stellar 61 Score
खेल : संधू ने मैसुरु ओपन गोल्फ में बढ़त बनाई

खेल : संधू ने मैसुरु ओपन गोल्फ में बढ़त बनाई

संक्षेप:

संधू ने मैसुरु ओपन गोल्फ में बढ़त बनाई मैसुरु। चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज संधू

Aug 12, 2025 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संधू ने मैसुरु ओपन गोल्फ में बढ़त बनाई मैसुरु। चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज संधू ने मंगलवार को यहां पीजीटीआई प्रतियोगिता मैसुरु ओपन के पहले दिन नौ अंडर 61 के शानदार स्कोर से बढ़त बना ली। बांग्लादेश के जमाल हुसैन आठ अंडर 62 के स्कोर से संधू से एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर हैं। ओम प्रकाश चौहान और हनी बैसोया सात अंडर 63 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। स्थानीय खिलाड़ी ध्रुव बोपन्ना और बेंगलुरु के एस चिकारंगप्पा छह अंडर 64 के स्कोर से संयुक्त पांचवें पायदान पर हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।