कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज
कन्नूर में युवा मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सुधाकरन ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान नियमों का उल्लंघन किया। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने पोलिंग बूथ के अंदर अपने सहायक के साथ प्रवेश किया और मोबाइल फोन का उपयोग किया।

कन्नूर (केरल), एजेंसी। युवा मोर्चा ने चुनाव आयोग में कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया कि केरल में हुए विधानसभा चुनाव में वोट डालते समय सुधाकरन ने चुनावी नियमों का उल्लंघन किया। यह शिकायत युवा मोर्चा के नेता के. शिजिल ने सुधाकरन और उनके सहायक जयंत दिनेश के खिलाफ दर्ज कराई है। युवा मोर्चा के अनुसार, सुधाकरन कन्नूर के किझुन्ना स्थित एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ में दिनेश के साथ दाखिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश, सुधाकरन के साथ ईवीएम तक गए और जब कांग्रेस नेता अपना वोट डाल रहे थे, तब दिनेश उनके बगल में खड़े रहे।
युवा मोर्चा ने दावा किया कि दिनेश पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले गए थे और उसका इस्तेमाल भी कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


