कन्नूर में वंदे भारत पर पत्थर फेंकने में एक गिरफ्तार

Feb 13, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कन्नूर (केरल) में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 8 फरवरी को थालास्सेरी और कन्नूर स्टेशन के बीच हुई थी, जिसमें ट्रेन का शीशा टूट गया और 25 हजार का नुकसान हुआ। आरोपी का नाम अजहरुद्दीन है।

कन्नूर में वंदे भारत पर पत्थर फेंकने में एक गिरफ्तार

कन्नूर (केरल), एजेंसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आठ फरवरी को थालास्सेरी और कन्नूर स्टेशन के बीच हुई थी। पथराव से ट्रेन का शीशा टूट गया, जिससे 25 हजार का नुकसान हुआ। इंस्पेक्टर वर्गीस जे के नेतृत्व में जांच के बाद आरोपी अजहरुद्दीन एके को गिरफ्तार किया गया। वह थायिल का रहने वाला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।