Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYouth Arrested for Stealing 26 32 Lakhs from Father s Bank Account
युवक ने पिता के खाते से 26 लाख रुपये उड़ाए

युवक ने पिता के खाते से 26 लाख रुपये उड़ाए

संक्षेप: सौतेले भाई को कारोबार सौंपने से नाराज था आरोपी, अपराध छिपाने के लिए उसने मोबाइल और सिम कार्ड जला दिया था

Sun, 26 Oct 2025 11:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने अपने पिता के बैंक खाते से 26.32 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता द्वारा सौतेले बेटे को कारोबार सौंपे जाने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 ग्राम सोना बरामद किया है, जबकि उसके बैंक खाते में जमा तीन लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि 68 वर्षीय पीड़ित करावल नगर में परिवार के साथ रहते हैं और उनका आजादपुर सब्जी मंडी में पार्किंग का व्यवसाय है, जिसे अब पहली शादी से हुए बेटे को सौंपा गया था।

मार्च से जुलाई के बीच पीड़ित के खाते से 26.32 लाख रुपये गायब हो गए, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। जांच इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की टीम को सौंपी गई। तकनीकी जांच में पता चला कि रकम पीड़ित के ही छोटे बेटे शिवम शर्मा ने निकाली थी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। उसने पिता के मोबाइल नंबर का सिम दोबारा जारी करवाकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के माध्यम से सोने के बिस्किट खरीदे और बाकी पैसे साइबर कैफे के जरिए कमीशन पर निकलवाए। दूसरी पत्नी से पैदा हुआ शिवम अपने सौतेले भाई को कारोबार मिलने से नाराज था। अपराध छिपाने के लिए उसने मोबाइल और सिम कार्ड जला दिया था।