खेल : पूर्व कप्तान यूनिस खान बनेंगे पाक के घरेलू क्रिकेट निदेशक
पूर्व कप्तान यूनिस खान बनेंगे पाक के घरेलू क्रिकेट निदेशक कराची। पाकिस्तान क्रिकेट

पूर्व कप्तान यूनिस खान बनेंगे पाक के घरेलू क्रिकेट निदेशक कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व कप्तान और देश के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी यूनिस खान को घरेलू क्रिकेट विभाग का प्रमुख बनाने पर विचार कर रहा है। एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ऐसा करने के इच्छुक हैं। सूत्र ने कहा, खुर्रम नियाजी फिलहाल घरेलू विभाग के प्रमुख हैं लेकिन उनका तबादला इस्लामाबाद कर दिया गया है। यही वजह है कि बोर्ड यूनिस को घरेलू क्रिकेट के निदेशक का पद पर नियुक्त करने का इच्छुक है। नकवी चाहते हैं कि घरेलू क्रिकेट से जुड़े मामलों का प्रबंधन कोई अनुभवी क्रिकेटर करे क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट में यह विषय हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रहा है।
48 वर्षीय यूनिस ने 118 टेस्ट और 265 वनडे मैच में 10,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


