कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के डर से बैंककर्मी ने जान दी
महाराष्ट्र के कल्याण में एक बैंक के कर्मचारी ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के डर से आत्महत्या कर ली। मृतक ऐस विश्वनाथ अमीन ने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद भी मानसिक तनाव महसूस किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कल्याण, एजेंसी। महाराष्ट्र के कल्याण में एक बैंक में कार्यरत युवक ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऐस विश्वनाथ अमीन के रूप में हुई है। वह कल्याण ईस्ट के तिसगांव नाका स्थित सहजीवन सोसायटी में रहता था और एक निजी बैंक में वरिष्ठ पद पर कार्यरत था। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले युवक के पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। घटना के बाद उसने चिकित्सकीय सलाह लेकर रेबीज के टीके भी लगवाए थे। हालांकि, इसके बावजूद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
उसे यह डर सता रहा था कि उसे रेबीज हो जाएगा और गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


