यस बैंक में 4.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी ली
नई दिल्ली। यस बैंक ने बताया कि जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने बैंक में 4.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। अब एसएमबीसी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 24.22...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 23 Sep 2025 03:59 PM

नई दिल्ली। यस बैंक ने मंगलवार को कहा कि जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने बैंक में 4.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस अधिग्रहण के साथ, यस बैंक में एसएमबीसी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 24.22 प्रतिशत हो गई है। एसएमबीसी ने 22 सितंबर को बाजार से इतर खरीद-बिक्री के माध्यम से 132.39 करोड़ शेयर हासिल किए। एसएमबीसी इस सौदे के साथ, यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है, जबकि एसबीआई के पास 10 प्रतिशत से अधिक की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




