खेल : टेनिस - चैंपियन सिनेर की हार्डकोर्ट पर लगातार 22वीं जीत, सबालेंका भी तीसरे दौर में

खेल : टेनिस - चैंपियन सिनेर की हार्डकोर्ट पर लगातार 22वीं जीत, सबालेंका भी तीसरे दौर में

संक्षेप:

इटली के यानिक सिनेर ने सिनसिनाटी ओपन में अपने एटीपी करियर की सबसे तेज जीत दर्ज की। उन्होंने कोलंबिया के डेनियल इलाही को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी हार्डकोर्ट पर लगातार 22वीं जीत है। आर्यना सबालेंका ने...

Aug 10, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इटली के यानिक ने अपने एटीपी करियर की सबसे तेज जीत दर्ज की, आठ साल से कोई भी पुरुष या महिला चैंपियन लगातार दो साल नहीं जीत सका खिताब चैंपियन सिनेर की हार्डकोर्ट पर लगातार 22वीं जीत, सबालेंका भी तीसरे दौर में सिनसिनाटी, एजेंसी। सिनसिनाटी ओपन में इस साल मौजूदा पुरुष और महिला चैंपियन यानिक सिनेर और आर्यना सबालेंका ने अपने ‘खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। दोनों ने पहले दौर में बाई के बाद दूसरे में शनिवार देर रात आसान जीत दर्ज की। हालांकि आठ साल से कोई भी पुरुष या महिला चैंपियन लगातार दो साल नहीं जीत सका खिताब है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगातार सेट में जीते : शीर्ष वरीय इटली के यानिक सिनेर ने विम्बलडन खिताब जीतने के बाद पहली बार कोर्ट पर लौटते हुए कोलंबिया के डेनियल इलाही को लगातार सेट में 6-1, 6-1 से पराजित कर दिया। सिनेर ने इस जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड भी बना दिया। यह हार्डकोर्ट पर उनकी लगातार 22वीं जीत है। पिछले साल सितंबर में बीजिंग फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद से वह हार्डकोर्ट पर अपराजेय हैं।इसके अलावा उन्होंने 144वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी पर 17 विनर्स दागते हुए सिर्फ 59 मिनट में जीत दर्ज की जो उनके एटीपी करियर की सबसे तेज जीत रही। उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को एक मिनट से तोड़ दिया। तीसरे दौर में उनका सामना कनाडा के गैब्रियल डिआलो से होगा जिन्होंने दूसरे दौर में अर्जेंटीना के सेबेस्टीयन बाएज को 7-5, 6-4 से हराया। विम्बलडन चैंपियन बाहर : दूसरी ओर, महिला वर्ग में विम्बलडन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली बेलारूस की सबालेंका ने रात के सत्र में रोशनी में खेले गए मुकाबले में विम्बलडन चैंपियन मार्केटा वोंडूस्रोवा को 54 मिनट में 7-5, 6-1 शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उनके अलावा तीसरी वरीय इगा स्वियातेक ने भी तीसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने मौजूदा विम्बलडन चैंपियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अनास्तासिया पोटापोवा को 74 मिनट में 6-1, 6-4 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटा लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन अमेरिका की मेडिसन कीज को हालांकि दूसरे दौर में पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने पिछड़ने के बाद जर्मनी की इवा लेज को 1-6, 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर राहत की सांस ली। तीसरे सेट में तो उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की और जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।