Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYannik Sinner Defeats Carlos Alcaraz to Win ATP Finals for Second Consecutive Year
खेल : अल्काराज को हराकर सिनेर ने लगातार दूसरे साल खिताब जीता

खेल : अल्काराज को हराकर सिनेर ने लगातार दूसरे साल खिताब जीता

संक्षेप: दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनेर ने एटीपी फाइनल्स में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को लगातार सेट में हराकर लगातार दूसरे साल खिताब जीता। सिनेर ने फाइनल में 7-6 (4), 7-5 से जीत दर्ज की। अल्काराज ने वर्ष के अंत में नंबर एक रैंकिंग सुरक्षित की है।

Mon, 17 Nov 2025 05:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एटीपी फाइनल्स : फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक ने शीर्ष पर मौजूद स्पेन के कार्लोस को लगातार सेट में शिकस्त दी अल्काराज को हराकर सिनेर ने लगातार दूसरे साल खिताब जीता 16 बार अब तक दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ चुके हैं 10 बार अल्काराज को, छह बार सिनेर को जीत मिली 06 बार इस साल दोनों ने आपस में मुकाबले खेले 04 बार अल्काराज जबकि दो बार सिनेर ने जीत दर्ज की कार्लोस के खिलाफ खेलना मुश्किल था। वह खेल में वापसी करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं बहुत खुश हूं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह बहुत ही कठिन मैच था। यह सत्र अविश्वसनीय रहा। इटली के अपने प्रशंसकों के सामने इस तरह से इसे समाप्त करना मेरे लिए बहुत खास है। -यानिक सिनेर तूरिन, एजेंसी। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनेर ने एटीपी फाइनल्स में फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। उन्होंने रविवार रात यहां टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी और विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज कार्लोस अल्काराज को लगातार सेट में 7-6 (4), 7-5 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। युगल फाइनल में हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन ने जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की को 7-5, 6-3 से हराया। पर नंबर एक रहे अल्काराज : इस हार के बावजूद अल्काराज ने पहले ही वर्ष के अंत में नंबर एक रैंकिंग अपने नाम सुरक्षित कर ली थी। वह वर्ष के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में अपना पहला फाइनल खेल रहे थे। दूसरी ओर कुल मुकाबलों में भी अल्काराज का पलड़ा ही भारी है। वह सिनेर के साथ करियर मुकाबलों में 10-6 से आगे हैं। साथ ही पुरुष टेनिस में दबदबा बनाए रखने वाले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इस साल की यह छठी भिड़ंत थी। इनमें चार में अल्काराज को जबकि दो में सिनेर को सफलता मिली। घर में मिली खिताबी जीत : इटली के सिनेर ने अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खिताब का बचाव किया। सिनेर पिछले तीन एटीपी फाइनल्स चैंपियनशिप मैचों में शामिल रहे हैं और उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है। 2023 के संस्करण में उन्हें सर्बिया के नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। सिनेर और अल्काराज पिछले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने रहे हैं। दोनों ने साल के चारों ग्रैंड स्लैम खिताब बराबरी पर जीते हैं, जिसमें सिनेर ने ऑस्ट्रेलियन और विम्बलडन का खिताब जीता जबकि स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्रेंच और यूएस ओपन में जीत हासिल की। अल्काराज ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आप (सिनेर) अगले साल के लिए तैयार रहोगे क्योंकि मैं आपके खिलाफ और अधिक फाइनल खेलने के लिए तैयार रहूंगा।