खेल : टेनिस - अल्काराज को हरा सिनेर चैंपियन, राफा पर भारी नोवाक
Oct 20, 2024 04:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अल्काराज को हरा सिनेर चैंपियन, राफा पर भारी नोवाक रियादÜ। इटली के यानिक

अल्काराज को हरा सिनेर चैंपियन, राफा पर भारी नोवाक रियादÜ। इटली के यानिक सिनेर ने सिक्स किंग्स स्लैम नुमाइशी टेनिस चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने शनिवार रात खेले गए फाइनल में कार्लोस अल्काराज को 6-7, 6-3, 6-3 से हरा दिया। तीसरे स्थान के मैच में नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को 6-2, 7-6 से मात दी। अपने करियर में आखिरी बार चैंपियनशिप खेल रहे 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल अगले महीने डेविस कप में स्पेन के लिए खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। इस टूर्नामेंट में भारी-भरकम पुरस्कार राशि मिली है लेकिन एटीपी अंक नहीं मिले।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


