Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYamuna Pollution Crisis AAP and Congress Slam Delhi Government Over Foam Issue
यमुना में झाग पर सरकार को आप और कांग्रेस ने घेरा

यमुना में झाग पर सरकार को आप और कांग्रेस ने घेरा

संक्षेप:

नई दिल्ली में यमुना में फिर से झाग नजर आ रहा है, जिसके चलते आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए हैं। आप के सौरभ भारद्वाज ने वीडियो साझा किया है, जिसमें यमुना का प्रदूषण बढ़ने का दावा किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी भाजपा सरकार के सफाई दावों की आलोचना की है।

Jan 12, 2026 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना में एक बार फिर झाग नजर आने लगा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने झाग से भरी यमुना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यमुना के प्रदूषण को लेकर शोर मचाने वाली भाजपा के सत्ता में आने के बाद यमुना का प्रदूषण और बढ़ गया है। छठ महापर्व के दो माह बाद आई रिपोर्ट ने यमुना के सफाई अभियान को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने छठ के दौरान फर्जीवाड़ा किया और लोगों को यकीन दिलाने का प्रयास किया कि यमुना साफ कर दी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि अब फिर यमुना में फीकल कोलीफॉर्म 92 हजार पहुंच गया है। उधर, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि यमुना में बढ़ते प्रदूषण के कारण फैले झाग ने सफाई को लेकर भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यमुना की सफाई के तमाम दावे करके दिल्ली की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। यादव ने कहा कि यमुना का जल मानकों से कई गुना ज्यादा प्रदूषित बना हुआ है और बड़े नालों से सीधा अनुपचारित सीवेज यमुना में गिर रहा है।