ब्रिटेन में नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती करेगा एक्स
एक्स ने ब्रिटेन में आतंकवाद और नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती करने का वादा किया है। ऑफकॉम के अनुसार, एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े खातों की पहुंच सीमित करने और संदिग्ध कंटेंट की समीक्षा 24 घंटे के भीतर करने का आश्वासन दिया है।

लंदन, एजेंसी। एक्स ने ब्रिटेन में आतंकी और नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती करने का वादा किया है। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटेन के मीडिया नियामक ऑफकॉम ने दी। ऑफकॉम के अनुसार एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सार्वजनिक रूप से यह प्रतिबद्धता जताई है कि ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों द्वारा संचालित या उनसे जुड़े खातों की पहुंच सीमित की जाएगी। नियामक संस्था ने कहा कि एक्स ने यह भी आश्वासन दिया है कि संदिग्ध अवैध आतंकी और नफरत फैलाने वाले कंटेंट की औसतन 24 घंटे के भीतर समीक्षा की जाएगी। साथ ही उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई 85 प्रतिशत सामग्री का मूल्यांकन 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


