रेत के कण से भी बारीक है सबसे छोटा क्यूआर कोड

Mar 03, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा क्यूआर कोड बनाया है जो केवल 1.977 स्क्वायर माइक्रोमीटर का है। यह कोड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है और पुराने रिकॉर्ड से तीन गुना छोटा है। इस तकनीक से भविष्य में एक कागज के आकार में 2 टेराबाइट से ज्यादा डाटा स्टोर किया जा सकेगा।

रेत के कण से भी बारीक है सबसे छोटा क्यूआर कोड

वियना, एजेंसी। ऑस्ट्रिया स्थित वियना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा क्यूआर कोड बनाया है, जो इतना छोटा है कि इसे नंगी आंखों से देखना नामुमकिन है। गिनीज बुक में दर्ज : यह कोड मात्र 1.977 स्क्वायर माइक्रोमीटर का है, जो हवा के धूल कणों या बैक्टीरिया से भी छोटा है। इस आविष्कार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह पुराने रिकॉर्ड से तीन गुना छोटा है। इतना सूक्ष्म होने के बावजूद यह पूरी तरह काम करता है। भविष्य में इस तकनीक से एक कागज जितने हिस्से में 2 टेराबाइट से ज्यादा डाटा स्टोर किया जा सकेगा। कैसा किया तैयार : टीम ने इसे सिरेमिक फिल्म पर प्रिंट करके और आयन बीम तकनीक से काटा, जिससे टिकाऊ कोड तैयार हुआ।

यह तकनीक डाटा स्टोरेज के नए रास्ते खोल सकती है और कम जगह में बड़ी जानकारी संग्रहित करने में मदद करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।