World s Most Expensive Burger Unveiled in Spain for 11 000 चलते-चलते - एक बर्गर की कीमत 9 लाख रुपये, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWorld s Most Expensive Burger Unveiled in Spain for 11 000

चलते-चलते - एक बर्गर की कीमत 9 लाख रुपये

स्पेन के एक रेस्टोरेंट ने 11,000 डॉलर (लगभग 9 लाख रुपये) में दुनिया का सबसे महंगा बर्गर पेश किया है। इसे खाने के लिए आपको रेस्टोरेंट से आमंत्रण मिलना जरूरी है। इस बर्गर को बनाने में 8 साल का समय और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 8 Oct 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते - एक बर्गर की कीमत 9 लाख रुपये

मैड्रिड, एजेंसी। स्पेन के एक रेस्टोरेंट ने दुनिया का सबसे महंगा बर्गर पेश किया गया। इसकी कीमत 11,000 डॉलर (करीब 9 लाख रुपये) है। खास बात यह है कि इसे आप तब तक नहीं खा सकते, जब तक आपको रेस्टोरेंट की ओर से आमंत्रण न मिले। इस बर्गर को बनाने में 8 साल की मेहनत और शोध लगा है। इसकी सामग्री पूरी तरह से गुप्त रखी गई है, लेकिन यह साफ है कि इसकी कीमत सिर्फ सोने या सजावट की वजह से नहीं है। इसके पीछे वजह है उच्च गुणवत्ता की सामग्री, एक अनूठा खाने का अनुभव और इसकी खासियत। यह बर्गर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि असली स्वाद और शुद्धता के लिए बनाया गया है।

हालांकि, बर्गर आमतौर पर एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला फास्ट फूड माना जाता है, लेकिन यह बर्गर उस सोच को पूरी तरह बदल देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।