Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWorld s Largest Kite The Hope Flies in France with Environmental Message
फ्रांस के आसमान में उड़ाई दुनिया की सबसे बड़ी पतंग

फ्रांस के आसमान में उड़ाई दुनिया की सबसे बड़ी पतंग

संक्षेप:

फ्रांस में 'अल-फारसी' ग्रुप ने दुनिया की सबसे बड़ी पतंग 'द होप' को सफलतापूर्वक उड़ाया। यह पतंग इतनी बड़ी है कि इसमें पांच टेनिस कोर्ट समा सकते हैं। इसे बनाने में 2.2 किमी रस्सी और 1,800 मीटर कपड़े का उपयोग किया गया। पतंग पर दुनिया का नक्शा और पर्यावरण को बचाने का संदेश है।

Feb 10, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टायलर, एजेंसी। फ्रांस में पतंगबाजी के एक ग्रुप ‘अल-फारसी’ ने इतिहास रचते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पतंग ‘द होप’ को सफलतापूर्वक आसमान में उड़ाया है। पर्यावरण से जुड़ा संदेश : इस विशालकाय पतंग का आकार इतना बड़ा है कि इसमें पांच टेनिस कोर्ट समा सकते हैं। इस पतंग को बनाने में लगभग 2.2 किलोमीटर लंबी रस्सी और 1,800 मीटर कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह इतनी भारी है कि इसे थामने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। पतंग पर दुनिया का नक्शा बना है और 9 अलग-अलग भाषाओं में ‘हमें अपनी धरती से प्यार है’ लिखा है। इसका मकसद पर्यावरण और पानी बचाने का संदेश देना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम खराब होने के कारण टीम को काफी इंतजार करना पड़ा, लेकिन सही हवा चलते ही टीम ने इसे उड़ाया।