क्रूज पर बना दुनिया का पहला रेसिंग ट्रैक
जर्मनी का 'नॉर्वेजियन जॉय' दुनिया का पहला क्रूज है, जिसमें ऊपरी डेक पर रेसिंग ट्रैक बनाया गया है। इस दो मंजिला ट्रैक पर मेहमान 35 मील प्रति घंटे की गति से इलेक्ट्रिक कार चला सकते हैं। ट्रैक समुद्र के बीच रोमांच का अनुभव देता है और जहाज में एक निजी टापू भी है।

क्रूज शिप के ऊपरी डेक पर बनाया गया है रेसिंग ट्रैक पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल होता हैबर्लिन, एजेंसी। जर्मनी का ‘नॉर्वेजियन जॉय’ दुनिया का पहला ऐसा पानी का जहाज है, जिसके डेक पर रेसिंग ट्रैक बनाया गया है।रोमांच से भरा सफर : इस जहाज पर मौजूद ट्रैक दो मंजिला है, जहां मेहमान 35मील प्रति घंटा की रफ्तार से कार दौड़ा सकते हैं। ये गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं और इनमें ओवरटेक करने के लिए एक बूस्ट बटन भी दिया गया है। यहां एक ऐसी वॉटर स्लाइड है, जो जहाज के किनारे से लटकी है। इस क्रूज का बहामास में निजी टापू है।
यह द्वीप जिपलाइनों के लिए जाना जाता है।इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना : यह ट्रैक समुद्र के बीचों-बीच यात्रियों को ‘फॉर्मूला वन’ जैसा रोमांच प्रदान करता है। इस ट्रैक पर गाड़ी चलाते समय एक तरफ तकनीकी मोड़ चुनौती पेश करते हैं, तो दूसरी तरफ चारों ओर फैला नीला समंदर और खुला आसमान इस अनुभव को जादुई बना देता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


