ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविश्व स्वास्थ्य संगठन का अपने कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी देने से इनकार

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अपने कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी देने से इनकार

बार-बार पूरी दुनिया से कोविड-19 और अन्य बीमारियों के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह करने वाले संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह बताने से इनकार...

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अपने कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी देने से इनकार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Sep 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जिनेवा। एजेंसी

बार-बार पूरी दुनिया से कोविड-19 और अन्य बीमारियों के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह करने वाले संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसके कितने कर्मचारियों ने उस सलाह का पालन किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता डॉ मार्गरेट हैरिस ने शुक्रवार को बताया कि हम इस तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकते क्योंकि यह गोपनीय है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा सेवा से जुड़ा मामला है इसलिए हम ये संख्या आपकों नही बता सकते हैं। प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि हम इस बारे में प्रतिशत के आधार पर जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले नवंबर में संगठन की तरफ से संकेत दिए गए थे कि उसके करीब 65 फीसदी कर्मचारी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें