Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWorld Cup Ramita and Divyansh Aim for Medals in Shooting Championship
खेल : विश्व कप : रमिता और दिव्यांश पदक पर साधेंगे निशाना

खेल : विश्व कप : रमिता और दिव्यांश पदक पर साधेंगे निशाना

संक्षेप:

विश्व कप : रमिता और दिव्यांश पदक पर साधेंगे निशाना निशानेबाजी निंगबो (चीन), एजेंसी।

Sep 07, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विश्व कप : रमिता और दिव्यांश पदक पर साधेंगे निशाना निशानेबाजी निंगबो (चीन), एजेंसी। ओलंपियन राइफल निशानेबाज रमिता जिंदल और दिव्यांश सिंह पंवार मंगलवार से शुरू हो रहे चौथे और अंतिम विश्व कप (राइफल और पिस्टल) में 24 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। टीम हाल में कजाखस्तान के शेमकेंट में एशियाई चैंपियनशिप से बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी जिसमें उसने 31 पदक जीते। आसान नहीं राह : हालांकि भारत की राह आसान नहीं होगी क्योंकि चीन के दल में कई ओलंपिक चैंपियन शामिल हैं। विश्व कप में 42 देशों के कुल 320 निशानेबाज 10 स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह प्रतियोगिता नवंबर में काहिरा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए एक अहम तैयारी साबित होगी जबकि कुछ निशानेबाज दिसंबर में दोहा में होने वाले सत्र के अंतिम विश्व कप फाइनल्स में भी जगह पक्की करना चाहेंगे। नई जोड़ी उतरेगी : 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल मंगलवार को होंगे जिसमें भारत नई जोड़ी उतारेगा। रमिता इसमें उमामहेश मडेनिनी के साथ होंगी जबकि दिव्यांश और मेघना सज्जनार मिश्रित एयर राइफल में भाग लेंगे। एक अन्य ओलंपियन रिदम सांगवान मिश्रित एयर पिस्टल में निशांत रावत के साथ होंगी जबकि सुरभि राव और अमित शर्मा इस स्पर्धा में दूसरी भारतीय जोड़ी होगी। लगभग सभी प्रमुख देशों ने मजबूत टीमें उतारी हैं जिनमें मेजबान चीन भी शामिल है। उसके पास पेरिस ओलंपिक चैंपियन और 10 मीटर एयर राइफल में विश्व रिकॉर्ड धारक शेंग लिहाओ भी हैं।