खेल : विश्व कप : खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी में पीसीबी

Mar 02, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विश्व कप : खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी में पीसीबी कड़ी कार्रवाई

खेल : विश्व कप : खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी में पीसीबी

विश्व कप : खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी में पीसीबी कड़ी कार्रवाई कराची, एजेंसी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी-20 विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइनल से पहले बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाने पर विचार कर रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों के पारिश्रमिक में तत्काल कटौती की खबरें सही नहीं हैं, लेकिन विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने के मद्देनजर कार्रवाई पर मंथन जारी है। अंतिम निर्णय नहीं : सूत्र ने सोमवार को कहा, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन खिलाड़ियों पर वित्तीय जुर्माना लगाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

इस बात पर भी बहस हो रही है कि आर्थिक रूप से दंडित करना सही कदम होगा या नहीं? केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को मासिक रिटेनर के अलावा मैच फीस, जीत बोनस और बोर्ड के टीम प्रायोजन सौदों में हिस्सेदारी भी मिलती है। सूत्र ने कहा, आम भावना यही है कि अब बहुत हो चुका। इतने समर्थन के बावजूद खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंटों में देश को निराश कर रहे हैं। शर्मनाक प्रदर्शन : पाकिस्तान को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सुपर आठ में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में श्रीलंका को हराने के बावजूद टीम अंतिम चार में नहीं पहुंच सकी। टीम के खिलाड़ी भी चुपचाप छोटे-छोटे समूहों में श्रीलंका से स्वदेश लौटे। कप्तान सलमान अली आगा और बल्लेबाज बाबर आजम समेत कुछ खिलाड़ी रविवार रात लाहौर पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।