World Conference on Sustainable Development Environment and Development are two sides of the same coin Bhupendra Yadav विश्व सतत विकास सम्मेलन ::: पर्यावरण और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू : भूपेंद्र यादव, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWorld Conference on Sustainable Development Environment and Development are two sides of the same coin Bhupendra Yadav

विश्व सतत विकास सम्मेलन ::: पर्यावरण और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू : भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि पर्यावरण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 Feb 2022 11:50 PM
share Share
Follow Us on
विश्व सतत विकास सम्मेलन ::: पर्यावरण और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू : भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि पर्यावरण और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, इन्हें साथ-साथ चलना चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेरिस समझौते के तहत जलवायु लक्ष्यों को तब तक हासिल नहीं किया जा सकता, जब तक जलवायु कार्यों में समानता है। 21वें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन के शुभारंभ सत्र के दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि प्रकृति को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद से देश में पेड़ और जंगल में बढ़ोतरी हो रही है। हमारे जंगल जीवन से भर गए हैं। यादव ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए हमें अब वैश्विक रूप से सहमत नियमों के आधार पर समानता और सामान्य लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।