खेल : अपनी गलती से अब्दुसत्तोरोव से हारे विश्व चैंपियन गुकेश

Mar 02, 2026 03:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अपनी गलती से अब्दुसत्तोरोव से हारे विश्व चैंपियन गुकेश प्राग शतरंज प्राग (चेक गणराज्य),

खेल : अपनी गलती से अब्दुसत्तोरोव से हारे विश्व चैंपियन गुकेश

अपनी गलती से अब्दुसत्तोरोव से हारे विश्व चैंपियन गुकेश प्राग शतरंज प्राग (चेक गणराज्य), एजेंसी। विश्व चैंपियन डी गुकेश अच्छी स्थिति में होने के बावजूद प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार गए। एक महीने पहले भी टाटा स्टील मास्टर्स के दौरान अच्छी स्थिति में होने के बावजूद गुकेश ने अब्दुसत्तोरोव को बाजी गंवा दी थी। अच्छी स्थिति से बाजी गंवाई : रविवार को यहां पांचवें दौर की बाजी में एक समय ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। काले मोहरों से उन्होंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन समय की कमी के कारण आखिर में उन्हें अंक गंवाना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फोरस्ट ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवें दौर में अमेरिका के हैंस मोके नीमन को हराया। वह पांच मैचों में चौथी जीत के बाद लाइव रेटिंग में विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चैंपियन अरविंद फिर हारे : मौजूदा चैंपियन भारत के अरविंद चिदंबरम को पांच मैचों में अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो ने हराया। स्थानीय खिलाड़ी डेविड नवारा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोव को जबकि ईरान के परहम मगसूदलू ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया। चैलेंजर्स वर्ग में विश्व महिला कप विजेता दिव्या देशमुख ने साथी भारतीय खिलाड़ी सूर्य शेखर गांगुली को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।