एपस्टीन की मदद से वूडी एलन गए थे व्हाइट हाउस
2015 में, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वुडी एलन और उनकी पत्नी सून-यी प्रेवीन ने अपने मित्र जेफ्री एपस्टीन की मदद से व्हाइट हाउस का दौरा किया। एपस्टीन ने राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते हुए ओबामा प्रशासन से टूर की व्यवस्था करवाई। इस दौरे का विवरण अमेरिकी न्याय विभाग के ई-मेल में सामने आया है।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। 2015 में मशहूर फिल्म निर्माता वुडी एलन और उनकी पत्नी सून-यी प्रेवीन अपने मित्र जेफ्री एपस्टीन की मदद से व्हाइट हाउस की सैर कर सके थे। यह जानकारी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी एपस्टीन के मेल में सामने आई। ओबामा की अनुपस्थिति में गए थे ई-मेल के मुताबिक, एपस्टीन ने अपने राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल किया और तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी से व्हाइट हाउस टूर की व्यवस्था कराने को कहा। उस समय ओबामा हवाई में थे, लेकिन फिर भी एलन और उनकी पत्नी ने व्हाइट हाउस का दौरा किया। ईमेल में मिला ब्यौरा व्हाइट हाउस के पूर्व काउंसल कैथी रयूमलर को भेजे गए ईमेल में स्पष्ट लिखा है, ‘क्या आप सून यी को व्हाइट हाउस दिखा सकते हो?’ इसके जवाब में कैथी ने लिखा, ‘हां, क्यों नहीं।’
इसके बाद 27 दिसंबर 2015 को फिल्म निर्माता और उनकी पत्नी व्हाइट हाउस गए थे। न्यूयॉर्क में एपस्टीन, फिल्म निर्माता और उनकी पत्नी पड़ोसी थे। तीनों मीडिया में चल रही आलोचनाओं और यौन शोषण से जुड़े आरोपों पर एक-दूसरे को भावनात्मक सहारा भी देते थे। वे मानते थे कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


