Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWomen s World Cup Final India Faces South Africa for New Champion
खेल : क्रिकेट - इतिहास रचने की दहलीज पर भारत और दक्षिण अफ्रीका

खेल : क्रिकेट - इतिहास रचने की दहलीज पर भारत और दक्षिण अफ्रीका

संक्षेप: महिला विश्व कप के फाइनल में मेज़बान भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। बारिश की संभावना है और यदि मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

Sat, 1 Nov 2025 05:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिला विश्व कप : खिताबी मुकाबले में आज मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से, दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन इतिहास रचने की दहलीज पर भारत और दक्षिण अफ्रीका 34 वनडे मैच दोनों टीमों ने अब तक आपस में खेले 20 भारत ने जीते, 13 दक्षिण अफ्रीका ने, एक बेनतीजा रहा 07 मैच दोनों टीमों ने अब तक विश्व कप में आपस में खेले 05 में भारतीय टीम को जबकि दो में द. अफ्रीका को जीत मिली प्रसारण : दोपहर 3.00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर इन पर रहेगीं निगाहें (भारत) 1. शीर्ष क्रम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना शानदार लय में हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट के बाद 389 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में शतक भी जड़ा था। 2. दीप्ति शर्मा अब तक 17 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। टीम को बीच के ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी की उम्मीद होगी। वह टूर्नामेंट में तीन बार तीन या ज्यादा विकेट ले चुकी हैं। इन पर रहेगीं निगाहें (दक्षिण अफ्रीका) 1. कप्तान और सलामी बल्लेबाज वोल्वार्ट विश्व की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ 169 रन बनाने वाली वोल्वार्ट फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगी। वह टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 470 रन बना चुकी हैं। 2. अनुभवी हरफनमौला मरिजाने कैप का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया था। उनकी तेज गेंदबाजी और मध्यक्रम की बल्लेबाजी टीम को संतुलन प्रदान करती है। वह अब तक आठ मैच में 12 विकेट ले चुकी हैं। बारिश की आशंका मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए 3 नवंबर को रिजर्व-डे रखा गया है। हालांकि अगर रिजर्व-डे पर भी मैच नहीं हो पाता है दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। वैसे इसकी संभावना कम है। नवी मुंबई, एजेंसी। सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के बाद भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़े हुए आत्मविश्वास और मनोबल के साथ उतरेगी। यह मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है क्योंकि इस फाइनल से दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है। आसान नहीं होगी चुनौती : हालांकि मेजबान टीम के सामने खिताबी चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम आठ में से छह मैच जीत कर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उसने लीग में भारत को तीन विकेट से हराया था। उसे दो मुकाबलों में हार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिली है। ऐसे में भारत को अपने पहले खिताब के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। भारतीय टीम तीसरी बार (2005 और 2017 के बाद) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगी। शानदार वापसी : भारत पर एक समय लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बल्लेबाजों ने अहम समय पर लय हासिल कर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को अपने अभियान के दौरान लीग चरण के शुरुआती मैच में इंग्लैंड और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों मैचों के अलावा उसने हर मुकाबले में दबदबे वाला प्रदर्शन किया। मेजबान भारत ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। टीम ने 339 रन के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर बल्लेबाजी में असाधारण प्रतिभा का नमूना पेश किया। मेजबान ने दर्ज की बड़ी जीत : टीम की ज्यादातर बल्लेबाज लय में हैं और डीवाई पाटिल स्टेडियम की बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने सकती हैं। टीम ने लीग चरण के अहम मैच में न्यूजीलैंड और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड क्रमश: तीन विकेट पर 340 और पांच विकेट पर 341 रन बनाकर इसे साबित भी किया है। सेमीफाइनल में जीत की नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) से एक और पारी की उम्मीद होगी तो शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना भी शानदार लय में हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट (470 रन) के बाद 389 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शेफाली विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं थी ऐसे में वह इस चयन को सही साबित करने की पूरी कोशिश करेंगी। गेंदबाजों पर दारोमदार : भारत की असल चिंता गेंदबाजी है और खासकर इस मैदान पर गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। दीप्ति (17 विकेट) ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। टीम को बीच के ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी की उम्मीद होगी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर पर पावरप्ले और आखिरी ओवरों में विकेट निकालने का बड़ा दारोमदार होगा। श्री चरणी ने सेमीफाइनल में अहम समय पर दो ओवर में दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया पर कुछ अंकुश लगाया था। खिताबी मुकाबले में इस युवा गेंदबाज के अलावा अनुभवी राधा यादव से भी टीम विकेट की उम्मीद करेगी। युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की जगह हरफनमौला अरुंधती रेड्डी या स्नेह राणा एकादश में शामिल हो सकती हैं। घरेलू मैदान का फायदा : भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा और दर्शकों का शोर टीम के लिए ‘बारहवें खिलाड़ी’ का काम करेगा। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया की स्पिनरों ने परेशान किया था। ऐसे में भारत को उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाने का तरीका ढूंढ़ना होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी क्षमता साबित की है। उनकी यह जीत बताती है कि वे किसी भी टीम को पछाड़ने की ताकत रखते हैं। इसलिए मेजबान टीम को किसी भी तरह के अति आत्मविश्वास से भी बचना होगा। मेहमान टीम लीग चरण में भारत पर मिली जीत से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। भारत के खिलाफ डी क्लार्क और ट्रायोन ने आक्रामक साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ा था। डी क्लार्क ने इस मुकाबले में 54 गेंद में नाबाद 84 रन की यादगार पारी खेली थी। यह विश्व कप के पिछले तीन मैच में दक्षिण अफ्रीका की भारत के खिलाफ तीसरी जीत थी।