पीएम के कार्यक्रम में जोड़

Apr 13, 2026 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की पहचान बनाने में महिलाएं मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने 33% आरक्षण को महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का कदम बताया।

 पीएम के कार्यक्रम में जोड़

महिलाएं अब निर्णय लेने की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा-रेखा गुप्ता नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, विकास और दुनिया में भारत की पहचान बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई दूरदर्शी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सती प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर सामाजिक चुनौतियों को पार कर आज की नारी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

एक दौर था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है। वर्ष 2014 के बाद सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को रखा गया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों, उज्ज्वला योजना से मिली धुआं-मुक्त रसोई और जनधन खातों के जरिए मिली आर्थिक स्वतंत्रता को महिला गरिमा के लिए मील का पत्थर बताया।मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक बताते हुए ने कहा कि विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने वाला कदम है। यह देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।