Delhi News: दूसरे से शादी करने पर युवती को मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: दिल्ली के सागरपुर में एक युवक ने दूसरी जगह शादी करने से नाराज होकर युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती और अंकित राणा की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, लेकिन युवती ने दूरी बना ली। आरोपी ने रिश्तेदारों को भी धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Delhi News: दूसरे से शादी करने पर युवती को मारने की धमकी

Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवक द्वारा दूसरी जगह शादी करने से नाराज होकर एक युवती को जान से मारने की धमकी देने और उसके परिवार को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता और आरोपी अंकित राणा की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। बाद में युवती ने उससे दूरी बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा, रास्ते में रोकने लगा और आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। आरोपी की बहन ने भी सोशल मीडिया के जरिए परिवार को फंसाने की धमकी दी।मार्च 2026 में युवती का रिश्ता तय होने और 10 मई 2026 को शादी होने के बाद आरोपी की प्रताड़ना बढ़ गई।

उसने व्हाट्सऐप पर युवती को अगवा करने और उसके पिता व जीजा को धमकी भरे कॉल कर युवती के पति व ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पिस्तौल और हिंसा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भेजे।सागरपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अंकित राणा और उसकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला उपनिरीक्षक प्रिया दर्शनी यादव के नेतृत्व में पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और धमकी भरे संदेशों की जांच कर रही है।

Rajan Sharma

लेखक के बारे में

Rajan Sharma

शॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।


विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।