महिला चिकित्सक के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार

Mar 08, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जीटीबी एन्क्लेव में एक महिला डॉक्टर के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना 4 मार्च को हुई जब डॉक्टर ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थीं। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

महिला चिकित्सक के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में ड्यूटी खत्म करके घर जा रही एक महिला डॉक्टर के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बयान पर जीटीबी एन्क्लेव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपियों का पता कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय चेल्सी अपने परिवार के साथ एलआईजी फ्लैट्स, सत्यम एन्क्लेव इलाके में रहती हैं। वह एसडीएन अस्पताल में चिकित्सक हैं। चार मार्च की शाम करीब 4:10 बजे वह ड्यूटी खत्म कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं।

जैसे ही वह मान सरोवर पार्क फ्लाईओवर की तरफ से मस्जिद के पास पहुंची। पीछे से एक लड़का आया और उनके गले से सोने की लॉकेट वाला चेन झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर उसका एक साथी बाइक लेकर खड़ा था। फिर दोनों बाइक से फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।