भारत में निपाह वायरस के फैलने का संकेत नहीं : डब्ल्यूएचओ

Jan 30, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत में निपाह वायरस के फैलने का खतरा कम है। संक्रमित दो लोगों के संपर्क में आए लोगों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया है। हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम ने हवाई अड्डों पर जांच को सख्त किया है। दोनों मरीज अस्पताल में हैं और एक की हालत में सुधार हो रहा है।

भारत में निपाह वायरस के फैलने का संकेत नहीं : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा, एजेंसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में निपाह वायरस के फैलने का खतरा कम है। उन्होंने बताया कि भारत में संक्रमित पाए गए दो लोगों के 190 से अधिक संपर्कों में आए लोगों में से किसी की भी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनमें बीमारी के लक्षण विकसित हुए हैं। भारत में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित कई एशियाई देशों ने इस सप्ताह हवाई अड्डों पर जांच को और सख्त कर दिया है ताकि इस तरह के प्रसार को रोका जा सके।

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम की अधिकारी अनाइस लेगैंड ने जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर जोखिम कम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पुष्ट रोगियों में से किसी ने भी लक्षण दिखने के बाद यात्रा नहीं की। उन्होंने आगे बताया कि संक्रमित दोनों मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और जीवित हैं, जिनमें से एक की हालत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। लेगैंड ने कहा कि डब्ल्यूएचओ वायरस के सिक्वेंस का आकलन करने के लिए भारत द्वारा जारी किए जाने का इंतजार कर रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे हमें चिंता हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।