एचपीवी टीकाकरण अभियान पर डब्ल्यूएचओ ने भारत को दी बधाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत सरकार को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की लॉन्चिंग पर बधाई दी। डॉ. कैथरीना बोहमे ने कहा कि यह कदम किशोर लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए भारत के मजबूत इरादे को दर्शाता है और इससे न केवल देश, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य में सुधार होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ)दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र ने शनिवार को भारत सरकार को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की लॉन्चिंग पर बधाई दी। डब्ल्यूएचओ की ऑफिसर-इन-चार्ज डॉ. कैथरीना बोहमे ने एक्स पर कहा, सरकार का यह अहम कदम, किशोर लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए भारत के पक्के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने कहा, भारत में राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू करने का बहुत बड़ा असर होगा, इससे न सिर्फ देश, बल्कि इस इलाके और दुनिया में भी तरक्की तेज होगी। सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है, फिर भी दुनिया भर में हर दो मिनट में एक महिला की जान जा रही है।
दुनिया भर में इसके बोझ का लगभग एक-चौथाई हिस्सा इसी क्षेत्र में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


