Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWestern Disturbance to Impact Delhi Weather Temperature Rise Expected
बादलों की आवाजाही से न्यूनतम पारा बढ़ने के आसार

बादलों की आवाजाही से न्यूनतम पारा बढ़ने के आसार

संक्षेप:

दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। हल्के बादलों की आवाजाही और हवा की गति में वृद्धि से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Dec 05, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम पर अगले दो दिनों के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और हवा की गति भी थोड़ा तेज होगी। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप खिली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 47 फीसदी तक रहा। पालम इलाके में दिन का तापमान सबसे कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह यहां के सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का प्रभाव दिखेगा। इससे हल्के बादलों की आवाजाही होगी और हवा की गति पांच से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा होगा। जबकि, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।