ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीपश्चिम ने भारत को लूटा : पुतिन

पश्चिम ने भारत को लूटा : पुतिन

मास्को। एजेंसी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों को...

पश्चिम ने भारत को लूटा : पुतिन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 30 Sep 2022 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मास्को। एजेंसी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों को रूस में शामिल किए जाने के दौरान पश्चिमी देश को अड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश ने भारत को लूटा। साथ ही कहा कि वे किसी भी देश में क्रांति भड़काने को तैयार रहते हैं।

पुतिन ने शुक्रवार को भू-राजनीतिक लाभ के लिए पश्चिम पर किसी भी देश में क्रांति को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भारत जैसे देश को पश्चिम ने सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्य के विपरीत लूटा। पश्चिम ने मध्य युग में अपनी औपनिवेशिक नीति शुरू की। इसके बाद दास व्यापार आरंभ किया। इतना ही नहीं अमेरिका में भारतीय जनजातियों का नरसंहार तथा चीन के खिलाफ इंग्लैंड और फ्रांस के बीच युद्ध करवाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम ने पूरे राष्ट्र और जानबूझकर पूरे जातीय समूहों को खत्म करने का प्रयास किया। पुतिन ने कहा कि हमने यह सब एक से अधिक अवसरों पर देखा है। हम यह भी जानते हैं कि पश्चिम सीआईएस (स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल) क्षेत्र में नए संघर्षों को भड़काने के लिए परिदृश्यों पर काम करता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें