खेल : वेस्टइंडीज-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच धुला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच धुला किंग्स्टन। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय

खेल : वेस्टइंडीज-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच धुला

वेस्टइंडीज-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच धुला किंग्स्टन। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन फिर बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो पाया और अंत में मैच रद्द करना पड़ा। तीसरा मैच सोमवार को किंग्स्टन में खेला जाएगा। फिर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका ने गुरुवार को पहला मैच 41 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन की श्रीलंका के कोच के रूप में पहली जीत थी।

श्रीलंका की यह कैरेबियाई धरती पर पिछले 13 वर्ष में वनडे में पहली जीत भी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।