खेल : कल सुबह वापस जाएगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

Mar 08, 2026 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कल सुबह वापस जाएगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलकाता, एजेंसी। वेस्टइंडीज और

खेल : कल सुबह वापस जाएगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

कल सुबह वापस जाएगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलकाता, एजेंसी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट टीमें मंगलवार सुबह चार्टर विमान में जोहानिसबर्ग जाएंगी। फिर वहां से वेस्टइंडीज का दल एंटीगुआ के लिए उड़ान भरेगा। दोनों टीमों को रविवार को भारत से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन शाम को उन्हें नई तारीख की पुष्टि दी गई।हालांकि दक्षिण अफ्रीका टीम के तीन सदस्य केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पूरे टीम प्रबंधक के साथ आज रात ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे क्योंकि 15 मार्च से दक्षिण अफ्रीका को वहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।टीमों में नाराजगी : पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण एयरस्पेस बंद होने या सीमित होने के चलते दोनों टीमों में नाराजगी है।

वेस्टइंडीज एक मार्च को भारत से हारने के बाद से ही कोलकाता में है जबकि दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को न्यूजीलैंड के हाथों मिली सेमीफाइनल में हार के बाद से ही स्वदेश नहीं लौट पा रहा है।वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं जबकि क्विंटन डि कॉक और डेविड मिलर सहित दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर अपनी बात रख रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए गुरुवार को चार्टर विमान की व्यवस्था होने की खबरें थीं लेकिन वो योजना पूरी नहीं हुई। उसी दिन क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक बयान में कहा गया कि यह पुष्टि गुरुवार को सीडब्ल्यूआई, आईसीसी अधिकारियों, टीम प्रबंधक के एक प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधि के बीच ‘एक हाई लेवल कॉल’ के बाद हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।