Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWest Bengal Voter List Controversy Mamata Banerjee to Challenge Special Intensive Revision in Court
एसआईआर के अमानवीय बर्ताव के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ममता

एसआईआर के अमानवीय बर्ताव के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ममता

संक्षेप:

-अभिनेता-सांसद देव सहित परिवार के तीन सदस्यों को नोटिस -ममता बोलीं, एसआईआर के नाम पर

Jan 05, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे अमानवीय बताते हुए मंगलवार को अदालत जाने का ऐलान कर दिया। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद देव एवं उनके परिवार के तीन सदस्यों को एसआईआर सुनवाई का नोटिस जारी किए जाने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और प्रशासनिक मनमानी हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से जुड़े भय और उत्पीड़न के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई अस्पताल में भर्ती हैं। ममता ने कहा कि मतदाता सूची से बिना ठोस कारण नाम हटाए जा रहे हैं और बुजुर्गों व गंभीर रूप से बीमार लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होने को मजबूर किया जा रहा है। उधर, चुनाव आयोग ने अभिनेता-सांसद देव को नागरिकता प्रमाण के लिए एसआईआर सुनवाई में उपस्थित होने का नोटिस भेजा है। नोटिस उनके परिवार के तीन सदस्यों को भी मिला है। तृणमूल नेताओं ने इसे उत्पीड़न बताया है। इससे पहले अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य और अभिनेता दंपती कौशिक बनर्जी-लाबोनी सरकार को भी ऐसे नोटिस मिल चुके हैं।