
पश्चिम बंगाल : एसआईआर के कारण दो मौतों का दावा
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण दो मौतों की सूचना दी है। उत्तर दिनाजपुर में एक दिहाड़ी मजदूर की गिरकर मौत हुई, जबकि उत्तर 24 परगना में एक बुजुर्ग महिला की स्ट्रोक से मौत हुई। उनके परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार अलग-अलग इलाकों में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण दो मौतों का दावा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर में दिहाड़ी मजदूर लक्ष्मीकांत रे की गिरकर मौत हो गई। उनको हाल ही में 19 जनवरी को एसआईआर की सुनवाई में शामिल होने के लिए नोटिस मिला था। वहीं, उत्तर 24 परगना जिले में अनीता बिस्वास नामक बुजुर्ग महिला की स्ट्रोक आने से मौत हुई। वह पांच जनवरी को एसआईआर की सुनवाई में शामिल हुई थी। दोनों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक मतदाता सूची में नाम को लेकर परेशान थे।
उनको डर था कि कहीं उनका मतदान का अधिकार न खत्म हो जाए। दोनों के ही परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। - एसआईआर के बाद 77 मौतों का दावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भेजे एक पत्र में दावा किया कि राज्य में एसआईआर के चलते अब तक 77 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा, चार लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है, जबकि 17 लोग बीमार पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बिना योजना के काम कर रहा है, जिसके चलते कुछ लोग डर तो कुछ काम के बोझ के चलते जान गवां रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




