फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान करीबी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान के करीबी इस्त्राफिल चकदार को रंगदारी, धमकी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मतदान के बाद विरोध प्रदर्शन में भड़कने के कुछ हफ्तों बाद हुई। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि चकदार ने वोट डालने से रोका और हिंसा की।

फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान करीबी गिरफ्तार

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले से टीएमसी नेता जहांगीर खान के एक करीबी को रंगदारी, धमकाने और मारपीट सहित कई आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इस्त्राफिल चकदार के रूप में हुई है। यह बागननगर-2 ग्राम पंचायत का प्रमुख है। यह गिरफ्तारी 29 अप्रैल को मतदान के बाद हासिमनगर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़कने के कुछ हफ्तों बाद हुई है। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया था कि चकदार के नेतृत्व में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें वोट डालने से रोका और मतदान के दौरान उन्हें उनके घरों में ही बंद करके रखा।

प्रदर्शनकारियों ने चकदार और उसके साथियों पर निवासियों के साथ मारपीट करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।