पेट्रापोल सीमा के पास होल्डिंग सेंटर बनाने पर विचार
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल सरकार उत्तरी 24 परगना जिले में पेट्रापोल सीमा के पास होल्डिंग सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। अधिकारी पिरोजपुर में एक सरकारी आवास और जयंतीपुर इलाके में उपयुक्त जमीन का सर्वे कर रहे हैं। यह कदम सीमा पर बढ़ती आवाजाही और भीड़ के चलते उठाया जा रहा है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल सरकार उत्तरी 24 परगना जिले में पेट्रापोल सीमा के पास होल्डिंग सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रापोल सीमा के पास पिरोजपुर में एक सरकारी आवास को संभावित होल्डिंग सेंटर के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारी इसके लिए जयंतीपुर इलाके में भी उपयुक्त जमीन का सर्वे कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस कदम के पीछे की सटीक वजह नहीं बताई, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिए कि यह पहल सीमा से सटे इलाकों में बढ़ती आवाजाही और भीड़भाड़ के चलते की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


