मछली खाने पर प्रतिबंध को लेकर ममता ने झूठ फैलाया : दिलीप घोष

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता के मंत्री दिलीप घोष ने मछली उत्सव में ममता बनर्जी पर भाजपा के चुनाव जीतने पर मांस-मछली खाने पर प्रतिबंध लगाने का झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बनर्जी का चुनावी अभियान झूठ और भ्रामक प्रचार पर आधारित था, जिसे राज्य की जनता ने खारिज कर दिया।

मछली खाने पर प्रतिबंध को लेकर ममता ने झूठ फैलाया : दिलीप घोष

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को एक मछली उत्सव में हिस्सा लिया और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर यह झूठ फैलाने का आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने पर मांस-मछली खाने पर प्रतिबंध लगा देगी। घोष ने दोपहर में महानगर के मानिकतला इलाके में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक तापस रॉय के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घोष ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले अपने प्रचार भाषणों में लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैलाया और दहशत पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ममता बनर्जी का पूरा चुनावी अभियान झूठ और भ्रामक प्रचार पर आधारित था।

राज्य के लोगों ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और एक जोरदार जनादेश के साथ उन्हें खारिज कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।