दीघा जगन्नाथ मंदिर परिसर से 'धाम' शब्द हटाया जाएगा: शुभेंदु अधिकारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दीघा में भगवान जगन्नाथ मंदिर से 'धाम' शब्द हटाने की घोषणा की। अब इसे 'श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र' कहा जाएगा। यह निर्णय ओडिशा के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अनुरोध के बाद लिया गया है। मंदिर में पूजा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

दीघा जगन्नाथ मंदिर परिसर से 'धाम' शब्द हटाया जाएगा: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दीघा स्थित राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित भगवान जगन्नाथ मंदिर और सांस्कृतिक गतिविधि परिसर से 'धाम' शब्द हटाने की घोषणा की। इस परिसर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते वर्ष अप्रैल में किया था। शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि अब इस परिसर को 'श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र' कहा जाएगा और परिसर के भीतर स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा निर्धारित नियमों व रीति-रिवाजों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा 'धाम' शब्द हटाने के लिये औपचारिक रूप से किए गए अनुरोध के बाद लिया गया है।

यह आधिकारिक अनुरोध ओडिशा के मुख्यमंत्री के दूत के रूप में उपस्थित पुरी से लोकसभा सदस्य और भाजपा सांसद संबित पात्रा द्वारा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सौंपा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।