छात्राओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए : ममता

छात्राओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए : ममता

संक्षेप:

- दुर्गापुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आया मुख्यमंत्री का बयान - पुलिस

Oct 12, 2025 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को नियमों का पालन करने की दी सलाह कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं, खासतौर पर राज्य के बाहर की छात्राओं को छात्रावास के नियमों का पालन करना चाहिए और देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता ने यह बयान दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ शुक्रवार रात सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के बाद दिया। कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्हें जहां चाहे वहां जाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस हर व्यक्ति की आवाजाही पर नजर नहीं रख सकती। अधिकारियों को नहीं पता होता कि रात में कौन घर से निकल रहा है और वे हर घर के बाहर पहरा नहीं दे सकते। उन्होंने घटना को स्तब्ध करने वाली करार देते हुए कहा कि हमारा ऐसे अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का स्पष्ट रुख है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। छात्रा जिस संस्थान में पढ़ती है, वह भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है। निजी कॉलेजों को अपने परिसरों के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।