बांग्लादेशी घुसपैठिए बीएसएफ को सौंपे जाएंगे: मुख्यमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को अदालत में पेश करने के बजाय बीएसएफ को सौंपा जाएगा। यह नया नियम हावड़ा जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद लागू किया गया। घुसपैठियों को सीधे सीमा पर बीएसएफ कर्मियों के पास भेजा जाएगा।

बांग्लादेशी घुसपैठिए बीएसएफ को सौंपे जाएंगे: मुख्यमंत्री

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को अदालतों में पेश करने के बजाय बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा। यह उस नए नियम के तहत किया जाएगा जो एक दिन पहले ही लागू हुआ है। हावड़ा जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अधिकारी ने बुधवार को एक ऐसी व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी, जिसके तहत राज्य पुलिस द्वारा पकड़े गए घुसपैठियों को देश से बाहर भेजने के लिए सीधे बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने इसे ‘पता लगाओ, हटाओ और बाहर भेजो’ ढांचे का हिस्सा बताया।उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर और आरपीएफ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठिया हावड़ा स्टेशन पर पकड़ा जाता है, तो उसे अदालत में नहीं भेजा जाना चाहिए। संबंधित व्यक्ति को ठीक से भोजन कराया जाए और फिर सीधे बनगांव में पेट्रापोल सीमा पर मौजूद बीएसएफ कर्मियों या उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट स्थित सीमा चौकी पर ले जाया जाए। अधिकारी ने कहा कि ऐसे पकड़े गए लोगों की संख्या पर एक साप्ताहिक रिपोर्ट डीजीपी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करनी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।