बंगाल की नई मुख्य सचिव ईसी अफसरों से मिलेंगी
Feb 13, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की नई मुख्य सचिव नंदनी चक्रवर्ती शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। यह बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में होने वाले विवादों को हल करने के लिए आयोजित की जा रही है। चक्रवर्ती ने जनवरी में अपने पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

पश्चिम बंगाल की नवनियुक्त मुख्य सचिव शुक्रवार को यहां निर्वाचन आयोग (ईसी) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि नंदनी चक्रवर्ती ने जनवरी में राज्य के मुख्य सचिव के रूप में पद्भार संभाला था। एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक पश्चिम बंगाल सरकार और मतदाता सूचियों के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के बीच बार-बार होने वाले विवादों की पृष्ठभूमि में होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


