बंगाल : चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर हुई हिंसा मामले में बीडीओ निलंबित
कोलकाता में चुनाव आयोग ने नादिया जिले के बीडीओ सायंतन भट्टाचार्य को चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर हुई हिंसा के बाद निलंबित किया है। यह घटना 27 मार्च को हंसखली ब्लॉक में हुई, जब कुछ मतदान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विज्ञापन पर आपत्ति जताई। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोलकाता, एजेंसी। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सायंतन भट्टाचार्य को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह आदेश एक चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर हुई हिंसा के बाद जारी किया गया। घटना कथित रूप से 27 मार्च को हंसखली ब्लॉक के एक स्कूल में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें एक शिक्षक के सिर में चोट लगी। इस मामले में रानाघाट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आयोग के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी होने के बावजूद भट्टाचार्य निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहे। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को उनके खिलाफ तत्काल विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।कुछ
प्रतिभागियों के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाला एक सरकारी विज्ञापन प्रोजेक्टर पर दिखाया गया, जिस पर कुछ मतदान अधिकारियों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। एक शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनपर हमला किया गया और धमकाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


