Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWest Bengal Assembly Elections Infiltration Becomes Key Political Issue for INDIA Alliance
घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र को घेरेगा विपक्ष

घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र को घेरेगा विपक्ष

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इंडिया गठबंधन, जिसमें कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं, भाजपा और केंद्र सरकार को घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराने की तैयारी कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है, जिसमें केंद्र सरकार की विफलताओं की चर्चा की जा रही है।

Wed, 26 Nov 2025 07:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में घुसपैठ बड़ा मुद्दा होगा। बिहार में इस मुद्दे पर सियासी नुकसान उठा चुका इंडिया गठबंधन अब इस पर आक्रामक रुख अपनाएगा। तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस भी घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी। पश्चिम बंगाल के एसआईआर में घुसपैठियों का मुद्दा गरमा गया है। बिहार की तर्ज पर भाजपा आक्रामक है और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों के बचाव का आरोप लगा रही है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस भी पलटवार कर रही है। इस लड़ाई में अब कांग्रेस भी शामिल हो गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यदि किसी प्रदेश में घुसपैठ हुई है, तो यह राज्य नहीं बल्कि केंद्र सरकार की विफलता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्योंकि, सीमाओं की सुरक्षा केंद्र के पास होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह आदत बना ली है कि अपनी विफलताओं के लिए भी दूसरों को जिम्मेदार ठहराए। उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों के लिए तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। बिहार चुनाव में घुसपैठ का मुद्दा उठाया, ताकि सांप्रदायिक विभाजन हो सके। बंगाल में भी केंद्र सरकार का पूरा तंत्र और भाजपा यही कर रही है। यह मुद्दा उठाकर ममता सरकार को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास हो जा रहा है, जबकि यह बंगाल सरकार नहीं, केंद्र की विफलता है। संसद के शीत सत्र में उठेगा मुद्दा इंडिया गठबंधन संसद के शीतकालीन सत्र में भी पूरी ताकत के साथ इस मुद्दे को उठाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि बांग्ला भाषियों को बांग्लादेशी बताकर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यूपीए सरकार ने दस वर्षों में 88 हजार घुसपैठियों को वापस भेजा, जबकि मोदी सरकार 11 वर्ष में सिर्फ पांच हजार घुसपैठियों को वापस भेजा है। इसलिए, घुसपैठ के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन पलटवार करने की तैयारी कर चुका है। कांग्रेस को कहा कि घुसपैठ के लिए तृणमूल या इंडिया गठबंधन के किसी घटकदल को जिम्मेदार ठहराने से पहले भाजपा को यह बताना होगा कि असम में 2019 की एनआरसी के बाद कितने घुसपैठिये वापस भेजे गए। आरोप लगाने से पहले भाजपा को जवाब देना होगा।