बंगाल चुनाव की घोषणा मार्च के दुसरे सप्ताह में संभव

Feb 28, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें मार्च के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान तीन चरणों से अधिक नहीं होगा। आयोग का दौरा होली और डोल यात्रा के बाद हो सकता है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आयोग राज्य का दौरा करेगा।

बंगाल चुनाव की घोषणा मार्च के दुसरे सप्ताह में संभव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान तीन से अधिक चरणों में होने की संभावना नहीं है। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग की पूरी टीम एक मार्च को राज्य का दौरा नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि आयोग का दौरा होली और डोल यात्रा त्यौहारों के समाप्त होने के बाद हो सकता है।

आयोग की पूरी टीम तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है लेकिन पश्चिम बंगाल का दौरा अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद टीम राज्य का दौरा कर सकती है। उन्होंने बताया कि अगर यह समय-सीमा बनी रहती है, तो विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा मार्च के मध्य तक हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।