ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली में बढ़ी गर्मी, जल्द बारिश देगी राहत

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, जल्द बारिश देगी राहत

weather in delhi

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, जल्द बारिश देगी राहत
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 16 Apr 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में सोमवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पालम इलाके में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव जम्मू कश्मीर , हमांचल प्रदेश व कुछ अन्य पहाड़ी इलाकों रहेगा। वहीं हरियाणा व दिल्ली से लगे कुछ इलाकों में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव रहेगा। इसके चलते राजधानी में मंगलवार व बुधवार तो तेज हवाएं दर्ज की जाएंगी। 19 अप्रैल की शाम से दिल्ली में बादल दर्ज किए जाएंगे। वहीं 20 अप्रैल को दिल्ली में बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल रहेंगे। वहीं दिल्ली में तेज हवाएं दर्ज की जाएंगी। अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

सोमवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में तापमान

इलाके अधिकतम न्यूनतम

सफदरजंग 40 22.4

पालम 41.6 25.0

लोधी रोड 37.4 21.9

आयानगर 40.8 23.2

जाफरपुर 40.8 23.5

मुंगेशपुर 39.2 22.9

डीयू 38.9 25.1

(सभी आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें