ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअगले तीन दिन तक दिल्ली में बारिश

अगले तीन दिन तक दिल्ली में बारिश

दिल्ली वासियों को आने वाले तीन दिनों में चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं इसकी वजह से अगले मंगलवार तक...

अगले तीन दिन तक दिल्ली में बारिश
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 19 Jul 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली वासियों को आने वाले तीन दिनों में चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं इसकी वजह से अगले मंगलवार तक कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम वैज्ञानिम समरजीत चौधरी के अनुसार 20 जुलाई की शाम से 25 जुलाई तक राजधानी सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून रेखा के ऊपर आने से ये इलाके इस रेखा के आसपास आ जाएंगे। इससे यहां अच्छी बारिश होगी। वहीं जम्मू कश्मीर व पाकिस्तान के लगे कुछ सीमावर्ती इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल रहेंगे। शाम से कई इलाको में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तामपान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 86 फीसदी रहा। जुलाई में हुई कम बारिश राजधानी में जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है। एक से 19 जुलाई के बीच अब तक 110.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 3.6 मिलीमीटर कम है। जुन महीने में अच्छी बारिश होने के चलते अब इस वर्ष मानसून के मौसम में जो की एक जून से शुरू होता है तब से अब तक 302.4 मिलीमीटर बारिश दिल्ली में हुई है। यह सामान्य से 122.8 मिलीमीटर अधिक है। पांच साल बाद सबसे गर्म रहा 19 जुलाई राजधानी में 19 जुलाई पिछले पांच वर्ष में सबसे गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके पहले 2012 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक गया था। पिछले पांच वर्ष में दिल्ली में 19 जुलाई को तापमान वर्ष अधिकतम तापमान 2011 34 2012 40 2013 34 2014 29 2015 34 2016 33 2017 38 (आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में है।) दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बुधवार को तापमान इलाके अधिकतम न्यूनतम सफदरजंग 38.4 28.0 पालम 39.0 28.6 लोधी रोड 37.8 28.4 रिज 37.5 24.9 आयानगर 37.7 27.4 (आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें